Class 10 IT (Code 402) - Unit 1: Digital Documentation (Advanced)
By Devanshu Sir | Based on LibreOffice Writer / OpenOffice
Hello Class 10 Students! बोर्ड एग्जाम में अच्छे मार्क्स लाने के लिए "Digital Documentation" सबसे scoring यूनिट है। चलिए इसे आसान भाषा में समझते हैं।
1. What are Styles? (स्टाइल्स क्या हैं?)
Styles formatting commands का एक ग्रुप है। बार-बार formatting (bold, italic, color) करने की जगह हम एक बार में Style apply करके समय बचा सकते हैं।
2. Categories of Styles (स्टाइल्स के प्रकार)
OpenOffice/LibreOffice Writer में मुख्य 6 प्रकार के स्टाइल्स होते हैं:
- Paragraph Styles: पूरे पैराग्राफ को कण्ट्रोल करते हैं (Alignment, Indents, Line spacing)।
- Character Styles: सिर्फ सेलेक्ट किये गए शब्दों या अक्षरों पर लगते हैं (Font color, Size, Bold)।
- Page Styles: पेज का लेआउट सेट करते हैं (Margins, Headers, Footers, Page Borders)।
- Frame Styles: इमेज और टेक्स्ट फ्रेम की फॉर्मेटिंग के लिए।
- List Styles: बुलेट और नंबरिंग (Numbering/Bullets) को स्टाइल करने के लिए।
- Table Styles: टेबल की डिज़ाइन बदलने के लिए।
3. How to Apply Styles?
Styles को apply करने के दो मुख्य तरीके हैं:
1. Using Sidebar: Styles & Formatting ऑप्शन पर क्लिक करें और अपनी पसंद का स्टाइल डबल क्लिक करें।
2. Using Fill Format Mode: बाल्टी (Bucket) आइकॉन पर क्लिक करें और जिस भी टेक्स्ट पर क्लिक करेंगे, वो स्टाइल वहां लग जायेगा।
4. Inserting Images in Document
डॉक्यूमेंट को सुंदर बनाने के लिए हम इमेज डालते हैं। इमेज डालने के तरीके:
- Drag and Drop (खींच कर डालना)
- Insert Menu > Image
- Copy and Paste
🔥 Board Exam Important Questions
Q1. What is the shortcut key to open Styles and Formatting window? (1 Mark)
Ans: F11
Q2. Explain the difference between Paragraph Style and Character Style. (2 Marks)
Q3. What is 'Fill Format Mode'? (2 Marks)
© 2026 DevaHelper - Coding with Devanshu. All Rights Reserved.
Comments
Post a Comment